Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः प्रशासन ने रैन बसेरों की कराई मरम्मत, बेसहारा लोगों के खिले चेहरे

हरियाणाः प्रशासन ने रैन बसेरों की कराई मरम्मत, बेसहारा लोगों के खिले चेहरे

कुरुक्षेत्र में खस्ताहाल रैन बसेरों को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। रैन बसेरों की मरम्मत कराकर दुरुस्त किया गया है। कड़ाके की ठंड में रैन बसेरे बेसहारा लोगों का सहारा बनते हैं लेकिन कुरुक्षेत्र के रैन बसेरे खस्ताहाल दिखे। इस बात की जानकारी मिलने पर कुरुक्षेत्र प्रशासन हरकत में आया और रैन बसेरों को दुरुस्त करने का काम किया।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में खस्ताहाल रैन बसेरों को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। रैन बसेरों की मरम्मत कराकर दुरुस्त किया गया है। कड़ाके की ठंड में रैन बसेरे बेसहारा लोगों का सहारा बनते हैं लेकिन कुरुक्षेत्र के रैन बसेरे खस्ताहाल दिखे। इस बात की जानकारी मिलने पर कुरुक्षेत्र प्रशासन हरकत में आया और रैन बसेरों को दुरुस्त करने का काम किया।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

जो लोग पहले खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर थे। अब सर्द रातों में ये रैन बसेरे उन लोगों के लिए सहारा बन रहे हैं। कुरुक्षेत्र के अनेक मीडिया संस्थानों ने रैन बसेरों की खस्ताहाल खबर को प्रमुखता से दिखाया था। जिसके बाद कुरुक्षेत्र प्रशासन हरकत में आया और रैन बसेरों को दुरुस्त करने का काम किया। प्रशासन ने रैन बसेरों में गर्म कंबल और लाइट का इंतजाम किया। बेसहारा लोगों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com