Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में चाट विक्रेता की गोली मार कर हत्या, ठेला लगाने की बात पर हुआ विवाद

लखनऊ में चाट विक्रेता की गोली मार कर हत्या, ठेला लगाने की बात पर हुआ विवाद

राजधानी लखनऊ में चाट विक्रेता की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना बीते दिन शुक्रवार रात 9.30 बजे की है। राजेश गौतम अपनी दुकान पर थे। तभी पड़ोसी कालिया यादव पहुंचा। उसने पहले ठेला लगाने की बात को लेकर गाली-गलौज किया, फिर देखते ही देखते गोली मार दी।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में चाट विक्रेता की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना बीते दिन शुक्रवार रात 9.30 बजे की है। राजेश गौतम अपनी दुकान पर थे। तभी पड़ोसी कालिया यादव पहुंचा। उसने पहले ठेला लगाने की बात को लेकर गाली-गलौज किया, फिर देखते ही देखते गोली मार दी।

पढ़ें :- नया सालः जश्न में डूबा था पूरा देश, वहीं आगरा का असद लखनऊ में खेल रहा था खून की होली

पेट में गोली लगने से राजेश लहूलुहान होकर गिर पड़े। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने तुरंत KGMU ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। गोली लगने से पहले राजेश की नेपाली युवक से बहस हुई थी।

वही पुलिसया जांच में पता चला है कि आरोपी कालिया यादव भी पास में ही कबाब-पराठे की दुकान लगाता है। कालिया लंबे समय से राजेश का ठेला हटाने का दबाव बना रहा था। शुक्रवार रात कालिया नशे में धुत होकर आया और विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गोली चला दी। ADCP पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई है। आरोपी कालिया की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। शुरुआती जांच में ठेला लगाने की बात पर विवाद होने की बात सामने आई है। मृतक राजेश ठाकुरगंज के शेखपुर हबीबपुर के रहने वाले थे। लोगों का कहना है कि घटना से कुछ देर पहले दुकान पर एक नेपाली युवक से बहस भी हुई थी। इसी के बाद गोली चली है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com