अंबाला में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्री योजना के तहत अयोध्या के लिए बस रवाना की। मुख्यमंत्री ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जहां यात्री रामलला का दर्शन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अंबाला मां अंबा की नगरी है। यहां से श्रद्धालु राम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है वे उनकी अच्छी यात्रा की कामना करते हैं।
Updated Date
अंबाला। अंबाला में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्री योजना के तहत अयोध्या के लिए बस रवाना की। मुख्यमंत्री ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जहां यात्री रामलला का दर्शन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अंबाला मां अंबा की नगरी है। यहां से श्रद्धालु राम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है वे उनकी अच्छी यात्रा की कामना करते हैं।
अंबाला से मुख्यमंत्री तीर्थयात्री योजना के तहत 42 लोग अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे हैं। यह स्पेशल बस अंबाला से अयोध्या के लिए जा रही है। जिसको लेकर लोगों ने काफी खुशी जताई और कहां उनका सपना साकार हो रहा है।
रोडवेज के GM ने योजना की जानकारी देते हुए बताया इस योजना के अंतर्गत 60 से 80 साल के उन बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाती है जिनकी आय 1 लाख 80 हजार से कम होती है। यह स्पेशल बस अयोध्या भेजी जा रही है। यह यात्रा 3 दिनों की है।