India Voice https://indiavoice.com आपकी सोच आपकी आवाज Thu, 28 Mar 2024 10:31:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.3 India Voice https://cdn.indiavoice.com/assets/logo/logo_120X120.png https://indiavoice.com 280 68 हरियाणाः कुरूक्षेत्र-झांसा रोड पर हॉस्पिटल की पहली मंजिल पर लगी आग, कोई हताहत नहीं https://indiavoice.com/fire-breaks-out-on-first-floor-of-hospital-on-kurukshetra-jhansa-road-no-casualties/ Thu, 28 Mar 2024 10:31:01 +0000 https://indiavoice.com/?p=485216 fire-breaks-out-on-first-floor-of-hospital-on-kurukshetra-jhansa-road-no-casualties

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में झांसा रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल की पहली मंजिल पर आग लग गई। हादसे के समय पहली मंजिल पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। आग कैसे लगी, इसका अभी तक कोई कारण पता नहीं लग सका है। आग लगने के कारण पहली मंजिल का सारा सामान जलकर राख हो गया। […]]]>
fire-breaks-out-on-first-floor-of-hospital-on-kurukshetra-jhansa-road-no-casualties

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में झांसा रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल की पहली मंजिल पर आग लग गई। हादसे के समय पहली मंजिल पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। आग कैसे लगी, इसका अभी तक कोई कारण पता नहीं लग सका है। आग लगने के कारण पहली मंजिल का सारा सामान जलकर राख हो गया।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक निजी अस्पताल की पहली मंजिल पर आग लग चुकी है। इस पर टीम वहां पहुंची और लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।  आग के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन पहली मंजिल का  सामान जलकर राख हो गया।

अधिकारी ने कहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। कहा कि अस्पताल की पहली मंजिल पर केमिकल्स और एक भरा सिलेंडर भी था। यदि वहां तक आग पहुंच जाती तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। हास्पिटल के डॉक्टर अरविंद ने बताया कि हम सब नीचे मरीजों के साथ ओपीडी में थे। अचानक शीशे के टूटने की आवाज आई, ऊपर जाकर देखा तो आग लगी हुई थी। हमने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

]]>
https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/fire-2.png https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/fire-2.png
हरियाणाः नहीं थम रहा पार्क का नाम बदलने का विवाद, SP से मिले लोग https://indiavoice.com/controversy-over-changing-the-name-of-the-park-is-not-stopping/ Thu, 28 Mar 2024 10:01:35 +0000 https://indiavoice.com/?p=485214 controversy-over-changing-the-name-of-the-park-is-not-stopping

यमुनानगर। फरकपुर थाना क्षेत्र में पार्क का नाम बदलने को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शिकायत करने पहुंचे। अंजू और अमन शर्मा ने संयुक्त बयान में […]]]>
controversy-over-changing-the-name-of-the-park-is-not-stopping

यमुनानगर। फरकपुर थाना क्षेत्र में पार्क का नाम बदलने को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शिकायत करने पहुंचे।

अंजू और अमन शर्मा ने संयुक्त बयान में बताया कि 24 जनवरी को पार्क का नाम बदलने को लेकर रघुबीर सिंह छिन्दा, पत्नी बेबी, रविंद्र सिंह ने माजरी में रहने वाले लोगों से झगड़ा किया था। जिस पर इन आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे थे और उनके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज हुआ, लेकिन 18 मार्च को इन आरोपियों ने फिर से जान से मारने की धमकी भी दी है।

उन्होंने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए। इसीलिए आज हम जिला पुलिस अधीक्षक से सही कार्रवाई करने की मांग को लेकर शिकायत करने पहुंचे हैं और इंसाफ की गुहार लगाई है।

]]>
https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/police-1.png https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/police-1.png
हरियाणाः सिरसा डिपो सांझा मोर्चा ने महाप्रबंधक को सौंपा मांगपत्र, समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा https://indiavoice.com/sirsa-depot-sanjha-morcha-handed-over-the-demand-letter-to-the-general-manager/ Thu, 28 Mar 2024 09:46:23 +0000 https://indiavoice.com/?p=485211 sirsa-depot-sanjha-morcha-handed-over-the-demand-letter-to-the-general-manager

सिरसा। सिरसा डिपो यूनियन कार्यालय में सांझा मोर्चा की मीटिंग सिरसा डिपो सांझा मोर्चा के नेता पृथ्वी सिंह चाहर, रिछपाल सिंह संधू, सीता सिंह, निर्दोष कुमार कुलड़िया, अमरजीत, चमन लाल स्वामी, लादूराम व आत्माराम बैनीवाल की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इसके बाद महाप्रबंधक नवनीत सिंह के साथ मीटिंग चली। मीटिंग में कर्मचारियों की समस्याओं को […]]]>
sirsa-depot-sanjha-morcha-handed-over-the-demand-letter-to-the-general-manager

सिरसा। सिरसा डिपो यूनियन कार्यालय में सांझा मोर्चा की मीटिंग सिरसा डिपो सांझा मोर्चा के नेता पृथ्वी सिंह चाहर, रिछपाल सिंह संधू, सीता सिंह, निर्दोष कुमार कुलड़िया, अमरजीत, चमन लाल स्वामी, लादूराम व आत्माराम बैनीवाल की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इसके बाद महाप्रबंधक नवनीत सिंह के साथ मीटिंग चली।

मीटिंग में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सिरसा डिपो व कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 20 सूत्रीय मांग पत्र भी महाप्रबंधक को सौंपा गया। महाप्रबंधक ने जल्द से जल्द समस्याओं का हल करवाने का आश्वासन दिया। वहीं सांझा मोर्चा से जुड़े नेताओं ने चेतावनी भी दी कि समस्याओं का जल्द हल नहीं हुआ तो तुरंत बैठक कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि प्रमुख मांगों में रोडवेज डिपो में नहर के पानी की सप्लाई की व्यवस्था करना, नई वॉशिंग मशीन लगवाना, वर्कशॉप के सीवरेज ब्लॉक को दुरुस्त करवाना, सभी रूटों का सर्वे करवाकर किलोमीटर जोड़ना आदि शामिल हैं। इस मौके पर विकास कुमार, सुरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, सतपाल सिंह रानियां सहित अन्य कर्मचारी नेता उपस्थित थे।

]]>
https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/demand.png https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/demand.png
हरियाणाः अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन https://indiavoice.com/aap-workers-demonstrated-against-the-arrest-of-arvind-kejriwal/ Thu, 28 Mar 2024 08:32:06 +0000 https://indiavoice.com/?p=485208 aap-workers-demonstrated-against-the-arrest-of-arvind-kejriwal

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद  केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अनाज मंडी से लेकर भगवान परशुराम चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। आप कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में महेंद्रगढ़ शहर की अनाज मंडी में एकत्रित […]]]>
aap-workers-demonstrated-against-the-arrest-of-arvind-kejriwal

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद  केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अनाज मंडी से लेकर भगवान परशुराम चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। आप कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में महेंद्रगढ़ शहर की अनाज मंडी में एकत्रित हुए।

यहां से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अनाज मंडी से बालाजी चौक, सब्जी मंडी होते हुए भगवान परशुराम चौक पर पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है।

दिल्ली में बनाई गई आबकारी नीति बहुत ही पारदर्शी थी। इससे कोई भी घोटाला नहीं हुआ, जबकि केंद्र सरकार सच्चाई को दबा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने 10 लोकसभा के उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

जबकि वे सभी छह उम्मीदवार पहले कांग्रेस में ही उम्मीदवार रह चुके हैं। BJP के पास कार्यकर्ताओं का अभाव होने के कारण उन्होंने फिर से कांग्रेस पर ही दांव खेला है। आने वाले चुनाव में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की ही जीत होगी।

]]>
https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/protest-2.png https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/protest-2.png
उत्तर प्रदेशः समाजवादी पार्टी में उथल-पुथल का दौर, पहले किसी और को टिकट, अब किसी और को https://indiavoice.com/a-period-of-turmoil-in-samajwadi-party-first-ticket-given-to-someone-else-now-to-someone-else/ Thu, 28 Mar 2024 08:14:20 +0000 https://indiavoice.com/?p=485205 a-period-of-turmoil-in-samajwadi-party-first-ticket-given-to-someone-else-now-to-someone-else

मेरठ। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में प्रत्याशी बदलने का दौर चल रहा है। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी ने मेरठ से भानु प्रताप का टिकट काट दिया है। यहां पर  नए प्रत्याशी को लेकर सपा में मंथन जारी है। आज शाम तक नए प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो सकता है। खबर […]]]>
a-period-of-turmoil-in-samajwadi-party-first-ticket-given-to-someone-else-now-to-someone-else

मेरठ। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में प्रत्याशी बदलने का दौर चल रहा है। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी ने मेरठ से भानु प्रताप का टिकट काट दिया है। यहां पर  नए प्रत्याशी को लेकर सपा में मंथन जारी है। आज शाम तक नए प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो सकता है।

खबर है कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं। नरेश उत्तम कल रामपुर और मुरादाबाद गए थे। श्री उत्तम पूरी रिपोर्ट अखिलेश यादव को देंगे। बताया जाता है कि प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह को लेकर मेरठ के शीर्ष नेताओं के बीच ही सहमति नहीं बनी।यही वजह है कि बड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने लोकसभा चुनाव से दूरी बना ली थी।

नेताओं की नाराजगी को देखते हुए सभी को लखनऊ बुलाया गया। स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि पार्टी किसी स्थानीय नेता को ही उम्मीदवार बनाए। जिसके बाद माना जा रहा है कि आज मेरठ सीट से नए प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो सकता है।

]]>
https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/मेरठ.png https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/मेरठ.png
उत्तर प्रदेशः  दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी आग,  दोनों के चालक जिंदा जलकर मरे https://indiavoice.com/two-trucks-caught-fire-after-collision-drivers-of-both-burnt-alive/ Thu, 28 Mar 2024 08:01:58 +0000 https://indiavoice.com/?p=485202 two-trucks-caught-fire-after-collision-drivers-of-both-burnt-alive

महोबा।  महोबा में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए,जिससे दोनों ट्रकों में आग लग गई। हादसे में ट्रक में मौजूद दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। सूचना पर एएसपी, एसडीएम सहित यातायात और फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। जहां फायर ब्रिगेड की […]]]>
two-trucks-caught-fire-after-collision-drivers-of-both-burnt-alive

महोबा।  महोबा में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए,जिससे दोनों ट्रकों में आग लग गई। हादसे में ट्रक में मौजूद दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। सूचना पर एएसपी, एसडीएम सहित यातायात और फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। जहां फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने बमुश्किल ट्रकों की आग को बुझाया।

पुलिस ने क्रेन की मदद से जलकर राख हुए ट्रकों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारु करवाया। हादसा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत कानपुर सागर नेशनल हाईवे के पास हुआ। दो ट्रकों में हुई सीधी भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई। देखते-देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे।

आग लगते ही हाईवे जाम हो गया। जिसमें सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। ट्रकों में आग देख स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना पुलिस के आलाधिकारियों को दी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम, सीओ सिटी दीपक दुबे सहित खन्ना थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रकों में आग लगने की खबर पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। जहां पर बड़ी मशक्कत के बाद ट्रकों में लगी आग को बुझाया जा सका लेकिन तब तक ट्रकों में मौजूद दोनों चालकों की जिंदा चलकर मौत हो चुकी थी।

दोनों ट्रक जलकर खाक हो चुके थे। एक ट्रक मंडी कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा खाली ट्रक महोबा की ओर आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार होने के कारण दोनों में भीषण भिडंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक 35 वर्षीय विपिन मौर्या पुत्र सज्जन लाल जनपद उन्नाव के थाना सहरामऊ अंतर्गत ग्राम भैसोरा निवासी और ट्रक चालक राजकुमार पाल कानपुर निवासी की मौत हो गई।

]]>
https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/महोबा.png https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/महोबा.png
उत्तर प्रदेशः ट्रक और लोडर में भीषण टक्कर, चालक की मौत https://indiavoice.com/fierce-collision-between-truck-and-loader-driver-dies/ Thu, 28 Mar 2024 07:48:20 +0000 https://indiavoice.com/?p=485200 fierce-collision-between-truck-and-loader-driver-dies

रायबरेली। रायबरेली में ट्रक और लोडर में टक्कर हो गई। ट्रक की टक्कर से  लोडर चालक की मौत हो गई जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाउंड्री तोड़कर घर में घुस गया। हादसा लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लालगंज के गेगासो मार्ग पर चोरहिया के पास हुआ। चोरहिया के पास ट्रक और लोडर में आमने-सामने भिड़ंत […]]]>
fierce-collision-between-truck-and-loader-driver-dies

रायबरेली। रायबरेली में ट्रक और लोडर में टक्कर हो गई। ट्रक की टक्कर से  लोडर चालक की मौत हो गई जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाउंड्री तोड़कर घर में घुस गया। हादसा लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लालगंज के गेगासो मार्ग पर चोरहिया के पास हुआ। चोरहिया के पास ट्रक और लोडर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे में लोडर चालक मोहम्मद अली पुत्र रहमत अली निवासी इब्राहिम गंज थाना काकोरी जिला लखनऊ की मौके पर ही मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि दुर्घटना के चलते ट्रक चोरहिया के ही पप्पू गोस्वामी के घर में जा घुसा। हालांकि घर वालों को किसी तरह की चोट नहीं आई है। मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।

]]>
https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/accident-6.png https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/accident-6.png
उत्तर प्रदेशः यमुना नदी में नहाने गए तीन लड़के डूबे, दो की मौत, एक गंभीर https://indiavoice.com/three-boys-who-went-to-take-bath-in-yamuna-river-drowned-two-died-one-serious/ Wed, 27 Mar 2024 13:10:56 +0000 https://indiavoice.com/?p=485197 three-boys-who-went-to-take-bath-in-yamuna-river-drowned-two-died-one-serious

फतेहपुर। फतेहपुर जिले में यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्त नहाते समय नदी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरे की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल […]]]>
three-boys-who-went-to-take-bath-in-yamuna-river-drowned-two-died-one-serious

फतेहपुर। फतेहपुर जिले में यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्त नहाते समय नदी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरे की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद तीनों युवकों को बाहर निकाला। जिसमें थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी 20 वर्षीय स्वतंत्र उर्फ इशू और देवलान गांव निवासी 19 वर्षीय विवेक की मौके पर मौत हो गई और देवलान गांव निवासी 21 वर्षीय विमल की हालत गंभीर देखते हुए नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन हालत डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद मृतकों के घर पर मातम छा गया।

]]>
https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/फतेहपुर.png https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/फतेहपुर.png
उत्तर प्रदेशः लखनऊ में रिटायर्ड सचिवालय अधिकारी का बाथरूम में मिला शव https://indiavoice.com/dead-body-of-retired-secretariat-officer-found-in-bathroom-in-lucknow/ Wed, 27 Mar 2024 13:04:24 +0000 https://indiavoice.com/?p=485194 dead-body-of-retired-secretariat-officer-found-in-bathroom-in-lucknow

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड सचिवालय अधिकारी का घर के बाथरूम में संदिग्ध हाल में शव मिला। मृतक के हाथ की नस कटी हुई थी। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 75 वर्षीय जगदीश प्रसाद […]]]>
dead-body-of-retired-secretariat-officer-found-in-bathroom-in-lucknow

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड सचिवालय अधिकारी का घर के बाथरूम में संदिग्ध हाल में शव मिला। मृतक के हाथ की नस कटी हुई थी। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 75 वर्षीय जगदीश प्रसाद तिवारी का घर के बाथरूम में शव मिला। मृतक काफी समय से बीमारी से परेशान थे। घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित संजय गांधीपुरम की है।

]]>
https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/lko.png https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/lko.png
दिल्ली भाजपा का शिष्टमंडल पुलिस आयुक्त से मिला, केजरीवाल सरकार के मंत्रियों की सौंपी शिकायत, जांच की मांग https://indiavoice.com/delhi-bjp-delegation-met-police-commissioner/ Wed, 27 Mar 2024 11:53:05 +0000 https://indiavoice.com/?p=485191 delhi-bjp-delegation-met-police-commissioner

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को दिल्ली सरकार के मंत्रियों की शिकायत सौंपी। श्री सचदेवा ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम पर संचारित नोट और पत्रों की जांच की मांग की। मंत्रियों द्वारा दिखाए जा […]]]>
delhi-bjp-delegation-met-police-commissioner

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को दिल्ली सरकार के मंत्रियों की शिकायत सौंपी। श्री सचदेवा ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम पर संचारित नोट और पत्रों की जांच की मांग की।

मंत्रियों द्वारा दिखाए जा रहे पत्र को संदेहपूर्ण और नकली बताया

श्री सचदेवा ने पुलिस आयुक्त को बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ED की हिरासत में हैं। कानूनी रूप से वह किसी मंत्री या लोगों को कोई नोट या पत्र जारी नहीं कर सकते हैं, लेकिन हर दूसरे दिन अरविंद केजरीवाल के मंत्रियों द्वारा उनको लिखे गए पत्रों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया जा रहा है। जांच एजेंसी ने इनको कलम, कागज़ या कंप्यूटर देने की कोई अनुमति नहीं दी है, इसलिए मंत्रियों द्वारा दिखाए जा रहे पत्र संदेहपूर्ण और नकली लगते हैं।

पत्र में निवेदन किया गया है कि दिल्ली पुलिस को जनहित में मामले की जांच करनी चाहिए और लोगों को गुमराह करने वाले पत्रों की सच्चाई को सार्वजनिक क्षेत्र में प्रकाशित करना चाहिए। इस मौके पर दिल्ली भाजपा मीडिया हेड प्रवीण शंकर कपूर, प्रवक्ता और वकील अमित तिवारी, मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल, कार्यालय मंत्री बृजेश राय और वकील शौमेंदु मुखर्जी भी थे।

]]>
https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/दिल्ली-भाजपा-सचदेवा.png https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/दिल्ली-भाजपा-सचदेवा.png
पंजाबः श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा पिकअप पलटी,10 जख्मी https://indiavoice.com/mahindra-pickup-full-of-devotees-overturns/ Wed, 27 Mar 2024 11:37:21 +0000 https://indiavoice.com/?p=485188 mahindra-pickup-full-of-devotees-overturns

मोगा। मोगा से फिरोजपुर जीटी रोड डागरू के पास श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा पिकअप पलट गई। हादसे में 10 जख्मी हो गएष जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुबह करीब 5:30 बजे श्री आनंदपुर साहिब से फजिलाका अपने गांव जा रहे श्रद्धालुओं से भरी हुई महिंद्रा पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर पलट […]]]>
mahindra-pickup-full-of-devotees-overturns

मोगा। मोगा से फिरोजपुर जीटी रोड डागरू के पास श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा पिकअप पलट गई। हादसे में 10 जख्मी हो गएष जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुबह करीब 5:30 बजे श्री आनंदपुर साहिब से फजिलाका अपने गांव जा रहे श्रद्धालुओं से भरी हुई महिंद्रा पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। इस दौरान 10 लोग जख्मी हो गए।

सभी घायलों को एंबुलेंस 108 और समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

]]>
https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/accident-6.png https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/accident-6.png
पंजाबः मलोट में स्कूटर सवार बुजुर्ग दंपति से 30 हजार की लूट https://indiavoice.com/30-thousand-rupees-looted-from-an-elderly-couple-riding-a-scooter-in-malout/ Wed, 27 Mar 2024 11:30:59 +0000 https://indiavoice.com/?p=485185 30-thousand-rupees-looted-from-an-elderly-couple-riding-a-scooter-in-malout

मलोट। मलोट के बुर्ज रोड फाटक के पास दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिल सवार एक स्कूटर सवार बुजुर्ग दंपत्ति से करीब 30 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। मलोट निवासी बुजुर्ग मेलाराम पत्नी के साथ स्कूटर पर सवार होकर कैंप से मलोट शहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दो बाइकसवार युवकों ने स्कूटर को […]]]>
30-thousand-rupees-looted-from-an-elderly-couple-riding-a-scooter-in-malout

मलोट। मलोट के बुर्ज रोड फाटक के पास दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिल सवार एक स्कूटर सवार बुजुर्ग दंपत्ति से करीब 30 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। मलोट निवासी बुजुर्ग मेलाराम पत्नी के साथ स्कूटर पर सवार होकर कैंप से मलोट शहर की ओर आ रहे थे।

इसी दौरान दो बाइकसवार युवकों ने स्कूटर को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। घटना बुर्ज गेट के पास हुई। बदमाश बुजुर्ग की जेब से जबरन 30 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

]]>
https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/robbery-6.png https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/robbery-6.png
पंजाबः पुलिस को बड़ी सफलता, तीन लाख रुपए के साथ 2 अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार https://indiavoice.com/big-success-for-police-2-international-drug-smugglers-arrested-with-rs-3-lakh/ Wed, 27 Mar 2024 11:01:58 +0000 https://indiavoice.com/?p=485183 big-success-for-police-2-international-drug-smugglers-arrested-with-rs-3-lakh

अमृतसर। अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों को 4 किलो हेरोइन और 3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से ड्रग्स मंगवाते थे। दोनों आरोपी तरनतारन के रहने वाले हैं। अमृतसर पुलिस ने 4 किलो हेरोइन और 3 […]]]>
big-success-for-police-2-international-drug-smugglers-arrested-with-rs-3-lakh

अमृतसर। अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों को 4 किलो हेरोइन और 3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से ड्रग्स मंगवाते थे। दोनों आरोपी तरनतारन के रहने वाले हैं। अमृतसर पुलिस ने 4 किलो हेरोइन और 3 लाख की ड्रग मनी के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अमृतसर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आकाशदीप (24) व  कुलजीत गोरा (23) तरनतारन के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ पहले भी केस दर्ज हो चुके हैं। ये अक्सर पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए ड्रग्स मंगवाते थे। दोनों किराये पर मकान लेकर मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि गहन पूछताछ के लिए उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और उसकी संपत्ति भी सील की जाएगी।

]]>
https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/arrest-1-4.png https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/arrest-1-4.png
पंजाबः छापा मारने गई पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में नशा तस्कर की मौत https://indiavoice.com/police-attacked-during-raid-drug-smuggler-dies-in-retaliation/ Wed, 27 Mar 2024 10:16:22 +0000 https://indiavoice.com/?p=485180 police-attacked-during-raid-drug-smuggler-dies-in-retaliation

होशियारपुर। होशियारपुर में नशा तस्करों ने दसूहा पुलिस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में नशा तस्कर सुच्चा सिंह की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस संबंध में एसपीडी सर्वजीत सिंह बैया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुच्चा सिंह मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल […]]]>
police-attacked-during-raid-drug-smuggler-dies-in-retaliation

होशियारपुर। होशियारपुर में नशा तस्करों ने दसूहा पुलिस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में नशा तस्कर सुच्चा सिंह की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस संबंध में एसपीडी सर्वजीत सिंह बैया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुच्चा सिंह मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल है।

उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह आपराधिक मामलों में भी शामिल रहा है। जब उसे मौके पर गिरफ्तार किया गया  तो पुलिस ने घर पर छापा मारा। इस दौरान सुच्चा सिंह और उसके परिवार के लोगों ने पुलिस टीम पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस को अपनी जान बचाने के लिए गोली चलानी पड़ी, जिससे सुच्चा सिंह की मौत हो गई।

]]>
https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/firing-3.png https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/firing-3.png
पंजाबः बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद https://indiavoice.com/bike-theft-gang-busted-three-arrested-12-bikes-recovered/ Wed, 27 Mar 2024 10:00:46 +0000 https://indiavoice.com/?p=485175 bike-theft-gang-busted-three-arrested-12-bikes-recovered

पठानकोट। पठानकोट पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनमें से तीन  को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरोह ने पंजाब के विभिन्न जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया […]]]>
bike-theft-gang-busted-three-arrested-12-bikes-recovered

पठानकोट। पठानकोट पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनमें से तीन  को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरोह ने पंजाब के विभिन्न जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

पठानकोट पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो न केवल पठानकोट बल्कि साथ लगते होशियारपुर, गुरदासपुर, अमृतसर जिलों में पुलिस की नाक में दम कर रखा था।

ये अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। जिनकी पंजाब पुलिस को तलाश थी, जिसके आधार पर पठानकोट पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए 3 चोरों के पास से पुलिस ने 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जो अलग-अलग जिलों से चोरी की गई थीं। इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि चोरों के दो और साथियों को भी इस मामले में नामित किया गया है। उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

]]>
https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/arrest-1-4.png https://indiavoice.com/wp-content/uploads/2024/03/arrest-1-4.png